logo

तारक मेहता...की बबीता जी ने टप्पू संग रचाई सगाई?

babita_ji_tapu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी ने टप्पू से सगाई कर ली है। खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। शो में आपने देखा होगा कि बबीता जी से जेठालाल जमकर फ्लर्ट करते नजर आते हैं। वहीं रियल लाइफ में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभा चुके राज अनादकट से बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता ने रिश्तें की खबरों ने पहले भी सुर्खियां बटोरी है। वहीं अब सगाई की खबर आग की तरह पूरे सोशल मीडिया पर फैल गई है। खबर तो यह भी है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, द फॉलोअप इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। 


वडोदरा में हुई मुनमुन और राज की सगाई
News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर्स के एक करीबी सूत्र ने दोनों की सगाई जानकारी देते हुए बताया कि मुनमुन और राज की सगाई हो चुकी है। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई से बाहर यानि वडोदरा में अपनी-अपनी फैमिली की मौजूदगी में सगाई की है। उनकी फैमिली को दोनों के रिश्ते से कोई तकलीफ नहीं है और वो बेहद खुश है। गौरतलब है कि राज मुनमुन से 9 साल छोटे हैं। जहां मुनमुन की उर्म 36 साल है वहीं राज केवल 27 साल के हैं। 


शो में सबको थी इनके अफेयर की जानकारी
पिछले काफी वक्त से मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। खबरों के अनुसार जब राज ने शो में एंट्री ली। तब उनकी मुलाकात मुनमुन से हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी शो के बाकी कलाकारों को भी थी। बता दें कि राज अब इस शो में नहीं है। उन्होंने कुछ वक्त काम करने के बाद शो को अलविदा कह दिया था। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86